cg vyapam

cg vyapam: छत्तीसगढ़ व्यापम में 96 ताजा भर्ती के लिए वित्त विभाग से सहमति मिल गई है इस भर्ती की प्रक्रिया व्यापम के माध्यम से की जाएगी। देखें पूरा डिटेल्स –

cg vyapam सीजी व्यापम

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, पर्यावास भवन, नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा एक ताजा सूचना जारी कर दिया गया है ताजा जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ वित्त विभाग ने 96 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 26/12/2024 को स्वीकृति दे दी है यह सीधी भर्ती है। इस भर्ती की प्रक्रिया व्यापम के माध्यम से किया जायेगा। आवेदन प्रक्रिया जनवरी/फरवरी 2025 से प्रारंभ होगा तथा लिखित परीक्षा मार्च/अप्रैल 2025 में आयोजित किया जायेगा।

cg व्यापम: रिक्त पदों की जानकारी

  1. प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) – 02 पद
  2. प्रबंधक (जनसंपर्क) – 01 पद
  3. सहायक अभियंता – (सिविल/लो. स्वा. यां) – 08 पद
  4. सहायक अभियंता (विद्युत) – 01 पद
  5. सहायक अभियंता (यांत्रिकी) – 01 पद
  6. सहायक अभियंता (आईटी/कंप्यूटर साइंस) – 01 पद
  7. सहायक योजनाकार/ वास्तुकार – 04 पद
  8. सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) – 2 पद
  9. सहायक प्रोग्रामर – 03 पद
  10. उप अभियंता (सिविल/लो. स्वा. या.) – 21 पद
  11. उप अभियंता (यांत्रिकी) – 01 पद
  12. उप अभियंता (आईटी/कंप्यूटर साइंस) – 01 पद
  13. शीघ्रलेखक (हिंदी/अंग्रजी) – 13 पद
  14. लेखापाल – 03 पद
  15. सहायक मानचित्रकार – 04 पद
  16. अनुरेखक – 4 पद
  17. सहायक ग्रेड 3 – 26 पद

कुल = 96 पद

इसे भी पढ़ें CG Vyapam : Preparation

योग्यता के बारे में जानकारी

शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक रखा गया है साथ में किसी भी मान्यता प्रात संस्था से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा: सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग अलग निर्धारित किया गया है। आवेदन करने हेतु न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित किया गया है तथा छूट की पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए व्यापम की ऑफिशियल साइट vayapm.cgstate.gov.in पर विजिट करें।

वेतन: चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जायेगा न्यूनतम वेतन की अगर बात करें तो 12,000 तथा अधिकतम 57,000 रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा

चयन प्रक्रिया के बार में जानकारी

उपरोक्त भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, साक्षात्कार तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन लिंक vyapam.cgstate.gov.in

FAQ

Cg व्यापम में कौन-कौन सी वैकेंसी निकली है 2025 में?

छत्तीसगढ़ व्यापम में 96 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से अनुमति मिल गई इसकी प्रक्रिया जल्द ही व्यापम द्वारा शुरू की जाएगी।

2 responses to “cg vyapam”

Leave a Reply to cg vyapam upcoming vacancy 2025 – cgtrendnews Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *