rojgar mela 2025: बेगूसराय में 21 जनवरी को होगा रोजगार मेले का आयोजन

Rojgar Mela 2025: बिहार के बेगूसराय जिले में 21 जनवरी 2025 को ITI पनहास में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 1000 हजार से अधिक रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी।

बिहार रोजगार मेला 2025 || rojgar mela 2025

10वीं, 12वीं पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। बिहार राज्य के बेगूसराय जिले के ITI पनहास में 21 जनवरी 2025 को प्लेसमेंट कैंप/रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए 20 से अधिक निजी कंपनीयां भाग लेंगी। इस रोजगार मेले में 1,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाली कुछ कंपनियां निम्न हैं:

  1. नवभारत फर्टिलाइजर
  2. एसआईएस
  3. सिक्योरिटी शिवशक्ति बायोटेक
  4. एसबीआई लाइफ
  5. बिग बास्केट
  6. इंस्टाकार्ट लॉजिस्टिक्स
  7. यशस्वी ग्रुप
  8. दुर्वासा आयुर्वेद
  9. अमदानी प्राइवेट लिमिटेड आदि।

अधिक पढ़ें up rojgar mela 2025

बिहार रोजगार मेला 2025: योग्यता के बारे में जानकारी

शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी

  • इस भर्ती के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई पास निर्धारित किया गया है।
  • कुछ पदों के लिए अनुभव प्रमाण पत्र भी मांगा गया है।

आयु सीमा के बारे में जानकारी

  • इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
  • जिनके पास अनुभव प्रमाण है उन्हे आयु सीमा में छूट भी दिया गया है।

वेतन के बारे में जानकारी

चयनित उम्मीदवारों को ₹8,000 से ₹40,000 रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा। पद के अनुसार ही आपको वेतन दिया जायेगा तथा समय-समय पर प्रमोशन भी किया जाएगा अर्थात जैसे-जैसे आपका प्रमोशन होगा वैसे-वैसे आपका सैलरी भी बढ़ेगा।

रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए क्या करें?

रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए सबसे पहले आपको NCS पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना होगा तब आप रोजगार मेला में सम्मिलित हो सकते हैं।

रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेगा?
  • आधार कार्ड
  • जाति, निवास प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • आवेदन फॉर्म आदि।

NSC रजिस्ट्रेशन लिंक – link

FAQ

बिहार में रोजगार मेला कब लगेगा 2025 में?

बिहार में 21 जनवरी 2025 को बेगूसराय के आईटीआई पनहास में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं पास निर्धारित किया गया है।

रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सबसे पहले NCS के पोर्टल पर जाएं रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना जानकारी भर कर सबमिट करें।

रोजगार मेले का मतलब क्या होता है?

सभी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।

Leave a Comment