Patna Rojgar Mela 2025

Patna Rojgar Mela 2025: पटना में जॉब की सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है पटना के 8 प्रखंड परिसरों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है | सभी की तिथियां अलग-अलग है | जिसकी जानकारी नीचे दी गई है |

28 जनवरी 2025 को दुल्हिनबाजार प्रखंड परिसर में, 30 जनवरी 2025 को पालीगंज प्रखंड परिसर में, 1 फरवरी 2025 को नौबतपुर प्रखंड परिसर में, 5 फरवरी 2025 को पुनपुन प्रखंड परिसर में, 7 फरवरी 2025 को मनेर प्रखंड परिसर में, 10 फरवरी को फतुहा प्रखंड परिसर में, 13 फरवरी को बख्तियारपुर प्रखंड परिसर में तथा 15 फरवरी 2025 को मोकामा प्रखंड परिसर में आयोजित किया जा रहा है |

इस रोजगार मेले में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी | इसमें सुरक्षा कर्मियों तथा सुपरवाइजर के पद शामिल हैं | इसके लिए योग्यता 10वीं, 12वीं पास निर्धारित किया गया है | इच्छुक उम्मीदवार रोजगार मेला में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित होकर जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं | इच्छुक उम्मीदवार रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अपने साथ अपना समस्त डॉक्यूमेंट्स लेकर उपस्थित होवें | अधिक जानकारी के लिए यहां जाएं Bihar Rojgar Mela 2025

अभी पंजीकरण करें: लिंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *