Dantewada Awas Mitra Vacancy 2025: छग राज्य के दंतेवाड़ा जिले में आवास मित्र के 72 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है| इस भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं इसके लिए योग्यता 12वीं पास निर्धारित किया गया है| शैक्षणिक योग्यता, आवेदन संबंधी जानकारी, अनुभव, वेतन सहित सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िएगा|
Dantewada Awas Mitra Vacancy 2025
प्रधान मंत्री आवास योजना के कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण कराने के लिए आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन का भर्ती निकला है | सूचना के अनुसार से मित्र/समर्पित मानव संसाधन के 72 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है | विज्ञापन के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन देने तथा सामग्री की उपलब्धता में सहायता करने के दृष्टिकोण से 150 हितग्राहियों के लिए क्लस्टर में 01 आवास मित्र/ समर्पित मानव संसाधन का चयन किया जाना है | इस भर्ती के लिए आवेदन महिला एवं पुरुष दोनों ही कर सकते हैं | इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31/12/2025 से शुरूर हो चुका है तथा अंतिम तिथि 07/01/2025 तक निर्धारित किया गया है |
रिक्त पदों की संख्या
- कुल 72 रिक्त पद
दंतेवाड़ा आवास मित्र भर्ती 2025; महत्त्वपूर्ण तिथि
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 31 दिसंबर 2024 से शुरू
- तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07 जनवरी 2025 तक |
आवास मित्र भर्ती के लिए योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा 12वीं न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए|
- इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित किया गया है तथा बी. ई./डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने हेतु पात्र हैं|
- ध्यान दें सिविल तथा डिप्लोमा पास उम्मीदवार चयन हेतु प्राथमिकता दिया जाएगा|
- समर्पित मानव संसाधन/आवास मित्र के रूप में पहले से कार्यरत या काम कर चुके, महिला स्वसहायता समूह (SHG) के सदस्य, बेयर फुट टेक्नीशियन (BFT), बैंक सखी तथा अन्य अधीनस्थ अमले का चयन किया जा सकता है | इसके लिए आपको अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है|
आयु सीमा के बारे में जानकारी
- न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित किया गया है|

वेतन के बारे में जानकारी
- चयनित उम्मीदवारों को प्रति आवास पूर्ण करने पर 1,000/- रूपये दिया जायेगा|
इसे भी पढ़ें छग सूरजपुर आवास मित्र सूची जारी
चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा|
आवास मित्र के लिए आवेदन कैसे करें?
फॉर्म को भर कर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से या स्वयं कार्यालय एम उपस्थित होकर आवेदन फॉर्म प्रस्तुत कर सकते हैं| आवेदन करने का पता : कार्यपालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा पिन – 494449 के पते पर दिनांक 07 जनवरी 2025 शाम के 5 बजे तक प्रेषित या प्रस्तुत कर सकते हैं
आवेदन करने हेतु निम्न दस्तावेज लगेगा
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जाति निवास प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन
- आवेदन फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि|
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें dantewada.nic.in