cgpsc recruitment 2025 notification: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 246 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी।
cgpsc recruitment 2025 notification
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 246 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 01/12/2024 से 30/12/2024 तक रात्रि के 11:59 बजे तक कर पाएंगे।
cgpsc recruitment 2025: योग्यता
इस पद के लिए योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से शैक्षणिक संस्था की उपाधि (डिग्री) या समक्ष उपाधि होना चाहिए। जो भी इच्छुक, योग्यता एवं पात्र अभ्यर्थी हैं वे सभी आवेदन निर्धारित तिथि तक कर पाएंगे।
cgpsc recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण
क्रमांक | पद का नाम | कुल पदों की संख्या |
1 | राज्य प्रशानिक सेवा | 7 |
2 | राज्य पुलिस सेवा | 21 |
3 | छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी | 7 |
4 | जिला आबकारी अधिकारी | 2 |
1 5 | सहायक संचालक (वित्त विभाग) | 3 |
06 | सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) | 1 |
07 | सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी | 2 |
08 | सहायक संचालक (समाज कल्याण विभाग) | 7 |
09 | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत | 3 |
10 | बाल विकास परियोजना अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) | 6 |
11 | छह अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी | 32 |
12 | नायब तहसीलदार | 10 |
13 | राज्य कर निरीक्षक | 37 |
14 | आबकारी उप निरीक्षक (वाणिज्य कर विभाग) | 90 |
15 | उप पंजीयक | 6 |
16 | सहकारी निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी | 5 |
17 | सहायक जेल अधीक्षक | 7 |
कुल 246 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
cgpsc vacancy 2024: प्रारंभिक परीक्षा केंद्र
छत्तीसगढ़ में psc की परीक्षा के लिए राज्य के 33 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 09/02/2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तथा द्वितीय पाली 3:00 बजे से शाम के 5:00 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 15 दिन पहले psc की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी जिसकी सूचना आपको न्यूज के माध्यम से दी जाएगी।
Cgpsc bharti 2025: मुख्य परीक्षा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन में बताया है की मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 एवं 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, इसके लिए राज्य के 5 जिलों में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा वे जिले हैं – 1. सरगुजा (अंबिकापुर), 2. बिलासपुर, 3. दुर्ग, 4. बस्तर (जबलपुर), 5. रायपुर। परीक्षा के समय आपको परीक्षा केंद्र में समय से 1 घंटे पूर्व पहुंचना है । परीक्षा से संबंधित जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने को मिल जायेगी ।
मुख्य परीक्षा हेतु आवेदन : प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा हेतु पुनः निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा अन्यथा उनकी अभ्यर्थिता निरस्त कर दी जाएगी । आवेदन कब शुरू होगा इसके लिए आपको अलग से सूचना दी जाएगी इसके लिए आप समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जांच करते रहें।
CGPSC Age 2025: आयु के बारे में जानकारी
उपरोक्त भर्ती के लिए न्यूनतम 21 वर्ष तथा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01/01/2024 से को जाएगी। जो भी उम्मीदवार छूट की पात्रता रखते हैं उन्हें शासन द्वारा आयु सीमा में छूट भी दिया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक के लिए शारीरिक मापदंड:-
ऊंचाई – 168 cm पुरुष के लिए तथा महिलाओं के लिए 155 cm
सीना – बिना फुलाए 84 cm तथा फुलाने पर 89 cm होना चाहिए कम से कम इसमें 5 cm का गैप होना जरूरी है। महिलाओं के लिए यह लागू नहीं रहेगा।
तथा बाकी पदों के लिए ऊंचाई 165 cm पुरुष तथा महिलाओं के लिए 152 cm से अधिक होना चाहिए।
दोस्तों जो भी इच्छुक उम्मीदवार महिला एवं पुरुष हैं वे सभी निर्धारित तिथि तक अपना फॉर्म भर सकते हैं । फॉर्म भरके के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेगा इसकी सूची नीचे दी गई है।
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र सभी
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- मोबाइल तथा ईमेल आईडी
- जाति, निवास प्रमाण पत्र इत्यादि।
इन सभी दस्तावेजों को फॉर्म भरते समय लगेगा। इन सभी दस्तावेजों को अच्छे से तैयार कर लें।
CGPSC interview 2025 date:
छग लोक सेवा आयोग साक्षात्कार का आयोजन करगा इसके लिए अभी सूचना नहीं दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा पास करने के सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
सीजीपीएससी की तैयारी कैसे करना है क्या-क्या पढ़ना है इसकी पूरी जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां जाएं CG Vyapam : Preparation
ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक psc.cg.gov.in
ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े- link
प्रश्न: cgpsc 2024-25 में कितनी रिक्तियां हैं?
उत्तर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 246 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है जिसके लिए आवेदन 1/12/2024 से 30/12/2024 तक आवेदन मंगाए गए हैं।
Leave a Reply