Cg patwari vacancy 2024: छत्तीसगढ़ में पटवारी बनने का सपना देख रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पटवारी (patwari) भर्ती के एक लेटेस्ट सूचना जारी कर दिया है, आवेदन, योग्यता, आयु, चयन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण जानकारी हम आप सभी को इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िएगा।
cg patwari vacancy 2024
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग, महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा पटवारी (patwari) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पटवारी के 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इसकी भर्ती व्यापम के माध्यम से की जाएगी।
पटवारी भर्ती के साथ-साथ विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल मिलाकर 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इसे भी पढ़ें cgpsc recruitment 2025 notification
cg patwari vacancy 2025: रिक्त पदों की जानकारी
छ.ग. में पटवारी के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसके साथ ही अनेक पदों पर भर्ती की जाएगी जिसकी सूची नीचे दी गई है:-
रिक्त पदों के नाम | रिक्त पदों की संख्या |
1. उप अभियंता (सिविल) | 3 |
2. उप अभियंता (नियमित पद) | 97 |
3. उप अभियंता (वि/या) | 6 |
4. उप अभियंता (वि/या) नियमित पद | 09 |
5. सहायक मानचित्रकार (सिविल) | 25 |
6. अनुरेखक | 35 |
7. अमीन (पटवारी) | 50 |
कुल रिक्त पदों की संख्या | 250 पद |
नोट: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग से पद आरक्षित रखा गया है परंतु इसी में इसके पद गिने जाएंगे।
सीजी पटवारी वैकेंसी 2024
पटवारी (अमीन) पद के लिए योग्यता: दोस्तों पटवारी पद के लिए योग्यता 10+2 पास होना चाहिए और साथ में कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।
उप अभियंता (सिविल) तथा उप अभियंता नियमित पद के लिए: राज्य शासन द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
उप अभियंता (वि/यां) तथा उप अभियंता नियमित पद के लिए : राज्य शासन द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से विद्युत/यांत्रिकी इंजीनियरिंग में डिग्री या 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
सहायक मानचित्रकार:
- वास्तुकला में डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में मानचित्रकारिता या आईटीआई से सर्वेक्षक पाठ्यक्रम में प्रमाण पत्र या शिक्षुता प्रमाण पत्र या राज्य शासन द्वारा निमित्त मान्यता प्राप्त किसी अन्य पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र या डिप्लोमा होना चाहिए।
अनुरेखक सिविल पद के लिए : 10+2 ड्राइंग विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
उपरोक्त सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया तथा आयु सीमा के बारे में जानकारी
दोस्तों उपरोक्त सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, साक्षात्कार तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा व्यापम के माध्यम से आयोजित की जायेगी।
नोट: पटवारी पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 6 माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके पश्चात् नियुक्ति की जाएगी।
उपरोक्त सभी पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में छूट की पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
वेतन के बारे में जानकारी
उपरोक्त सभी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को अच्छा खासा वेतन प्रतिमाह दिया जायेगा।
उप अभियंता वाले रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक लेवल 8 के अनुसार प्रतिमाह 35400 से 112400 रुपए प्रतिमाह दिया जायेगा।
सहायक मानचित्रकार पद के लिए वेतन मैट्रिक लेवल 6 के अनुसार 25300 से 80000 रुपए प्रतिमाह दिया जायेगा।
अनुरेखक पद के लिए वेतन लेवल 4 के अनुसार 19000 से 62000 रुपए प्रतिमाह दिया जायेगा तथा पटवारी (अमीन) पद के लिए वेतन मैट्रिक लेवल 5 के अनुसार 22000 से 71000 रुपए प्रतिमाह दिया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथि के बारे में जानकारी
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | जनवरी 2025 |
अंतिम तिथि | जनवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | मार्च अप्रैल 2025 |
आवेदन | vyapam.cgstate.gov.in |
FAQ
उत्तर: cg पटवारी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पटवारी के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन व्यापम द्वारा आयोजित किया जाएगा।
उत्तर: छत्तीसगढ़ में पटवारी बनने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 10+2 पास होना चाहिए साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए और आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच में होना चाहिए। इसके बाद आप पटवारी की परीक्षा पास करके बन सकते हैं।
उत्तर: वर्तमान समय छग राज्य में पटवारी पद के लिए वेतन, मैट्रिक लेवल 5 के अनुसार 22000 से 71000 प्रतिमाह दिया जाता है।
उत्तर: छत्तीसगढ़ में पटवारी के पदों के लिए आवेदन जनवरी 2025 में शुरू किए जायेंगे ।
उत्तर: छत्तीसगढ़ में पटवारी की भर्ती के लिए सूचना जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन बहुत जल्द आमंत्रित किए जायेंगे। उम्मीद है की जनवरी 2025 में इसके लिए आवेदन मंगाए जायेगें।
Leave a Reply