cg jobs 2025: छत्तीसगढ़ में सीधी ताजा भर्ती के लिए 20.01.2025 को सूचना जारी कर दिया गया है | बिना परीक्षा दिए आपको यह जॉब मिलने वाली है, देखिए पूरी जानकारी |
इस भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं | आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि, अंतिम तिथि, पद, वेतन, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रकिया तथा आवेदन के बारे में पूरी जानकर विस्तार से दी गई है |
cg jobs 2025: प्रधान मंत्री आवास योजना भर्ती 2025
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जनपद पंचायत स्तर पर संविदा रिक्त पदों की पूर्ति किए जाने हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है | इसके अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती की जा रही है।
CG latest govt job vacancy 2025: रिक्त पदों का विवरण
विकासखंड स्तर पर विकासखंड समन्वयक के 1 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है | इस भर्ती की खास बात यह है की महिला एवं पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं |
इसे भी पढ़ें cg upcoming vacancy 2024 25
छग विकासखंड समन्वयक भर्ती 2025: योग्यता के बारे में जानकारी
शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बी. ई/बी.टेक. में न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए |
- कम से कम 2 वर्ष का शासकीय संस्था में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए |
आयु सीमा
- आयु सीमा 21 से लेकर 35 वर्ष के बीच में होना चाहिए तथा आरक्षित वर्गों और अनुभवी उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दिया गया है |
- आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर किया जाएगा |
छग समन्वयक भर्ती 2025 के लिए चयन प्रकिया के बारे में जानकारी
इस भर्ती एक लिए चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा अर्थात् बिना परीक्षा दिए आपको यह नौकरी मिलने वाली है |
छग समन्वयक भर्ती 2025 के लिए वेतन कितना मिलेगा
इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार मासिक संविदा वेतन ₹39875/- रूपये दिया जायेगा |
समन्वयक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
आवेदक निर्धारित में आवेदन पत्र बंद लिफाफे में केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के नाम से 5 फरवरी 2025 तक प्रेषित कर सकते हैं |
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें: लिंक
FAQ
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि |
Leave a Reply