cg hostel warden result 2024: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा छात्रावास अधीक्षक की भर्ती के लिए दिनांक 15/09/2024 को परीक्षा का आयोजन किया गया था इस भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था। परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। व्यापम ने छात्रावास अधीक्षक भर्ती 2024 का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया है।
cg hostel warden result 2024
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा छात्रावास अधीक्षक के 300 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके लिए 15/09/2024 को व्यापम द्वारा परीक्षा आयोजित किया था। इसके कुछ दिनों बाद 09/10/2024 को व्यापम ने मॉडल उत्तर जारी कर दिया था। अब अंतिम रूप से व्यापम ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, जितने भी अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिए थे वे सभी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट पर vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट करके अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
सीजी हॉस्टल वार्डन 2024 परीक्षा परिणाम कैसे देखें?
- सबसे पहले व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना यूजर आईडी तथा पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद आपका परीक्षा परिणाम दिखने लगेगा, इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
cg hostel warden result link 2024
इसे भी पढ़ें cg vyapam
FAQ
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने हॉस्टल वार्डन भर्ती 2024 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट करके देख सकते हैं।
Leave a Reply